Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

‘हरे गमछे के इस्तेमाल से बचें, टोपी-बिल्ला लगाएं’, RJD का कार्यकर्ताओं को निर्देश

हर पार्टी का सिंबल उसकी पहचान होती है. रंग भी राजनीतिक दलों के लिए अहम रोल अदा करते हैं. ये रंग बैनर पोस्टर से लेकर नेताओं के गले में पड़े गमछे और टोपी तक में दिखते हैं. बिहार की सियासत में हरा रंग आरजेडी की पहचान रहा है. पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं हरे रंग का गमछा और टोपी लगाए दिखते हैं. मगर, अब पार्टी की ओर से हरे रंग के गमछे के इस्तेमाल से बचने के लिए कहा गया है. इसे पार्टी की छवि बदलने की कोशिश का हिस्सा माना जा रहा है.

बीते दिनों आरजेडी ने कार्यकर्ताओं के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे. इसमें कहा कि कार्यकर्ताओं हरे गमछे का इस्तेमाल करने से बचें. पार्टी की ओर से इसका कारण नहीं बताया गया है. माना जा रहा है कि पार्टी अपनी छवि एक प्रगतिशील पार्टी के रूप में दर्ज करना चाहती है. पार्टी की ओर से जारी दिशा निर्देश में कार्यकर्ताओं से तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए होर्डिंग्स और पोस्टर का उपयोग न करने के लिए कहा है.