Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

Gold Silver Price: चांदी में 6000 रुपये उछली, सोना भी 1050 रुपये चढ़ा

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सराफा एसोसिएशन के अनुसार, मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कीमती धातुओं की कीमतों में दो प्रतिशत तक की तेजी आई। चांदी 6,000 रुपये बढ़कर 2.62 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई और सोना बढ़कर 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस सफेद धातु की कीमत में 6,000 रुपये यानी 2.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और ये 2,62,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों समेत) पर पहुंच गई।

सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने ने भी लगातार तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। इसकी कीमत में 1,050 रुपये यानी लगभग एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और ये 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया।

जानकारों का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग से सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी को सहारा मिला, जबकि वैश्विक संकेत कमजोर बने रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 5,03.68 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी भी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.46 डॉलर प्रति औंस पर थी।

जानकारों के मुताबिक, निवेशक मौजूदा भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और अस्थिर ऊर्जा बाजारों के बीच, नीतिगत नजरिये और सोने-चांदी की कीमतों में आगे के संकेतों के लिए, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की नीतिगत बैठक के नतीजों पर करीब से नजर रखे हुए हैं।