Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

शिवम दुबे ने अपने अच्छे खेल का श्रेय धोनी को दिया, बताया कैसे मुश्किलों से उबरने में की मदद

T20 World Cup 2026: भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने शॉर्ट बॉल के खिलाफ अपनी मुश्किलों से उबरने में मदद के लिए पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को श्रेय दिया है। उन्होंने बताया कि दिग्गज खिलाड़ी की सीख ने उनके खेलने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया।

2022 से चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर रहे दुबे ने कहा कि पूर्व कप्तान ने उन्हें शॉर्ट गेंदों का सामना करते समय छक्का मारने पर ज्यादा ध्यान न देने की सलाह दी थी।

उन्होंने पार्थिव पटेल के साथ मैच के बाद के एक इंटरव्यू में कहा, “एक समय था जब मैं आईपीएल में आया था, मुझे शॉर्ट गेंदों के खिलाफ थोड़ी परेशानी हो रही थी। मैंने ऑफ सीजन के दौरान इस पर काफी काम किया। माही भाई ने मुझसे कहा था कि जरूरी नहीं कि तुम उस गेंद पर छक्का ही मारो, तुम चौका मार सकते हो या एक रन ले सकते हो। इसलिए जब मैं शुरुआत में बल्लेबाजी करने आता था तो ये बात हमेशा मेरे दिमाग में रहती थी।”