Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

T20 WC 2026: डेरिल मिचेल का दावा, हमें मिलेगा भारत में खेलने के अनुभव का फायदा

T20 WC 2026: टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से चार मार्च को होना है। अहम मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने कहा है कि सेमीफाइल में न्यूजीलैंड को भारत में खेले गए हालिया अनुभव का फायदा उनकी टीम को मिलेगा।

न्यूजीलैंड बुधवार को ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल में पिछले विश्व कप की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। न्यूजीलैंड की टीम साल की शुरुआत से ही भारत में है और टी20 विश्व कप से अलग अलग मैदानों पर तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेल चुकी है। मिचेल ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम इस अनुभव का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेगी।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में न्यूजीलैंड इस टी20 विश्व में अब तक अपराजित दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। दक्षिण अफ्रीका पिछले टी20 विश्व कप में चैंपियन बनने से चूक गया था। ऐसे में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।