Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

हार्दिक पांड्या के खिलाफ दर्ज हुई FIR, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से जुड़ा है मामला

New Delhi: गुजरात के अहमदाबाद में टी20 विश्व कप जीत के जश्न के दौरान क्रिकेटर हार्दिक पांड्या द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का कथित तौर पर अपमान किये जाने को लेकर एक वकील ने महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वकील ने हार्दिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

शिवाजी नगर थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को वकील वाजिद खान द्वारा शिकायत दर्ज कराये जाने की पुष्टि की लेकिन उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया। खान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि हार्दिक पंड्या ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत का जश्न मनाते हुए तिरंगे को अपने शरीर पर लपेटा और मैदान पर अश्लील हरकतें कीं।

शिकायत में आरोप लगाया गया, “यह कृत्य संबंधित कानून के तहत अपराध है और कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।”