Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक के PSO ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

कांग्रेस विधायक इंद्र साओ के निजी सुरक्षा अधिकारी ने अपनी सर्विस बंदूक से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 साल के कांस्टेबल दिगेश्वर गागड़ा ने भाटापारा शहर में विधायक के आवास के सामने अपने सरकारी क्वार्टर में दोपहर करीब 2.30 बजे अपनी एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर दूसरे कर्मचारी वहां पहुंचे और गागड़ा को खून से लथपथ पाया। अधिकारी ने बताया कि बस्तर जिले के रहने वाले गागड़ा को 2023 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव से भाटापारा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले साओ के पीएसओ के रूप में तैनात किया गया था।

 फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के कर्मियों के साथ एक पुलिस दल जांच के लिए मौके पर पहुंचा। कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गागड़ा की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी और प्रथम दृष्टया पारिवारिक मुद्दे ही कारण प्रतीत होते हैं, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।