Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

'अगर गाजा में खून खराबा जारी रहा तो मजबूरन खात्मा करना पड़ेगा', ट्रंप ने हमास को दी चेतावनी

USA: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को हमास को चेतावनी दी कि अगर गाजा में खून खराबा जारी रहा तो अमेरिका के पास उसके खात्मे के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। हालांकि उन्होंने साफ किया कि अमेरिका अपने सैनिक गाजा नहीं भेजेगा। ट्रंप की ये चेतावनी पिछले हफ्ते इजराइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम और बंधक समझौते के बाद आई है।

इजराइली अधिकारियों ने मृत बंधकों के शवों की धीमी वापसी पर नाराजगी जताई है। हमास ने युद्धविराम समझौते के तहत 28 शवों के अलावा 20 जिंदा बंधकों को भी लौटाने पर सहमति जताई थी।

ट्रंप ने कहा कि हमास ने अगर प्रतिद्वंदी गुटों के खिलाफ हत्याएं जारी रखीं तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। इस बीच, अमेरिका ने युद्धविराम का समर्थन और निगरानी करने के लिए इजराइल में सैनिक भेजे हैं।