Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

लेबनान में इजराइली ड्रोन हमले की चपेट में आए कई वाहन, दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत

Beirut: लेबनान में बुधवार को सात वाहन इजराइली ड्रोन हमलों की चपेट में आए, जिससे महिला और उसके दो बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। राजधानी बेरुत के दक्षिण में मुख्य राजमार्ग पर तीन वाहन ड्रोन हमले की चपेट में आए।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर हमला किया। उसने बताया कि छह गांवों के निवासियों को जगह खाली करने के लिए कहने के कुछ घंटों बाद यह कार्रवाई की गई।

लेबनान और इजराइल के बीच गुरुवार को वाशिंगटन में प्रत्यक्ष वार्ता का एक और दौर आयोजित होने की संभावना है क्योंकि अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन दोनों पड़ोसी देशों के बीच शांति बहाली के लिए दबाव बना रहा है जो 1948 में इजराइल की स्थापना के बाद से संघर्ष की स्थिति में हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में हमलों की पुष्टि की, लेकिन हर वाहन में सवार लोगों की संख्या का विवरण नहीं दिया। बुधवार को किए गए दो ड्रोन हमले बेरुत को दक्षिणी बंदरगाह शहर सिडोन से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुए जबकि तीसरा हमला सादियात शहर के नजदीक हुआ।

इस बीच, हिज्बुल्ला ने दावा किया कि उसने इजराइल पर और हमले किए हैं। हिजबुल्ला इजराइली सेना पर अपने हमलों में ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रहा है। अमेरिका की मध्यस्थता में 17 अप्रैल को हुए संघर्षविराम के बावजूद दोनों पक्षों के बीच हमले जारी हैं।