Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

बिश्नोई गिरोह पर कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, आतंकवादी संगठन किया घोषित

New Delhi: कनाडा ने सोमवार को बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संगठन की सूची में डाल दिया। कनाडा के जन सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने कहा, ‘‘बिश्नोई गिरोह द्वारा आतंकवाद, हिंसा और धमकी के लिए विशिष्ट समुदायों को निशाना बनाया गया है। आपराधिक आतंकवादियों के इस समूह को सूचीबद्ध करने से हमें उनके अपराधों का सामना करने तथा उन्हें रोकने के लिए और अधिक शक्तिशाली व प्रभावी उपकरण मिलते हैं।’’

कनाडा में किसी संगठन को आतंकवादियों की सूची में डाले जाने से संघीय सरकार को उसकी संपत्ति, वाहन और धन को ज़ब्त करने का अधिकार मिल जाता है, साथ ही कनाडा के कानून प्रवर्तन को आतंकवादी अपराधों पर मुकदमा चलाने के लिए अतिरिक्त प्रावधान भी मिल जाते हैं।