Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

दक्षिणी फिलीपीन में 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की तीन फुट ऊंची लहरें उठीं

Manila: दक्षिणी फिलीपीन के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया जिससे कुछ तटीय क्षेत्रों में सुनामी की तीन फुट ऊंची लहरें उठीं। फिलीपीन में भूकंप के बाद बिजली गुल होने की सूचना मिली और राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने लोगों से ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने का आग्रह किया। हालांकि भूकंप और सुनामी से जानमाल के किसी नुकसान की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान के अनुसार, भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर स्थित जनरल सैंटोस शहर से 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 37 मिनट पर आया।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप आने के बाद कहा था कि फिलीपीन के कुछ समुद्री तटों पर सुनामी की तीन मीटर ऊंची लहरें आ सकती हैं। इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर एक मीटर तक ऊंची लहरें आने की आशंका हैं।

संस्थान के प्रमुख टेरेसिटो बाकोलकोल ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘हम लोगों को सलाह देते हैं कि वे ऊंचाई वाले स्थानों पर चले जाएं या अंदरूनी इलाकों में सुरक्षित पहुंच जाएं।’’ ताइवान, जापान, गुआम, पापुआ न्यू गिनी और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के कई द्वीपीय देशों और क्षेत्रों में सुनामी की कुछ लहरें आ सकती हैं। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी और उत्तरी मलुकु प्रांतों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।