Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी और चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में शाम के समय हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 1 और 2 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और यात्रा में बदलाव करने की सलाह दी है।