Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

मुंबई बारिश: 250 से अधिक विमानों की आवाजाही में देरी हुई

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 250 से अधिक उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हुई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, कम दृश्यता और रनवे पर जलभराव के कारण विमानों के संचालन में बाधा आई। कुछ उड़ानों को नजदीकी हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट भी करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।