Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

नागपुर रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने 2 लोगों को पीट-पीटकर मार डाला, दो को घायल किया

Maharashtra: राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बताया कि सोमवार सुबह महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने प्लेटफार्म पर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि हमला करने वाले जयराम केवट ने सोमवार सुबह प्लेटफॉर्म नंबर छह पर सो रहे लोगों पर हमला किया था। स्टेशन पर गश्त कर रही जीआरपी की टीम ने चीख-पुकार सुनी और मौके पर पहुंची। उन्होंने 45 साल के आरोपित जयराम केवट को गिरफ्तार कर लिया है।

इस हमले में तमिलनाडु के रहने वाले 40 साल के गणेश कुमार और एक अज्ञात बेसहारा व्यक्ति की मौत हो गई है। अधिकारी ने बताया कि दो और लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका मेयो अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जीआरपी ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।