बिहार के कटिहार जिले में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन में सवार दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घटना रविवार रात कुम्हारी के पास निर्माणाधीन पुल के नजदीक हुई।
सांसद के काफिले के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी निर्माणाधीन पुल के पास हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में घायल दोनों सुरक्षाकर्मियों को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।
अररिया में नहर में गिरी थी कार, छह लोगों की मौत
बिहार में इससे पहले नवंबर महीने में अररिया जिले में भी एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। ताराबाड़ी क्षेत्र में बीरी पुल से सात लोगों को लेकर जा रही कार नहर में गिर गई थी। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ था।
हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग सुपौल जिले के पिपरा के रहने वाले थे। वे तिलक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अस्पताल पहुंचने पर सभी छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया था। मृतकों का पोस्टमार्टम भी पूरा कर लिया गया था।