Breaking News

इंडिया ब्लॉक की 8 जून को होने वाली बैठक में DMK ने शामिल नहीं होने का ऐलान किया     |   कर्नाटक: ‘बेंगलुरु विकास मंत्रालय ही चाहिए’, मंत्री रामलिंगा की CM डीके से डिमांड     |   पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन किए     |   भारत और नेपाल के सैन्य नेतृत्व ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ाने पर चर्चा की     |   सरकार मॉनसून सत्र में पेश करेगी परिसीमन विधेयक, सहमति के लिए DMK-TMC से की बात     |  

आलिया भट्ट कैसे करती हैं अपनी फिल्मों का चुनाव

आलिया भट्ट इस समय अपनी वेब सीरीज ‘पोचर’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज किया गया. इस फिल्म को आलिया भट्ट ने प्रोड्यूस किया है. उनके प्रोडक्शन हाउस ‘इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शन’ का ऐलान 2021 में किया गया था, जिसमें अब तक दो फिल्में बन चुकी हैं. अब तीसरी फिल्म ‘पोचर’ बनकर तैयार है. इसी पर बात करते हुए आलिया ने खुलासा किया कि वह फिल्मों को कैसे चुनती हैं.

कौन-सी फिल्म को प्रोड्यूस करना हैं और किस में एक्टिंग करनी है, इसका जवाब देते हुए आलिया भट्ट ने बताया कि उन्हें जानने की जरूरत नहीं हैं कि वो इस रोल में फिट बैठती हैं या नहीं. आलिया ने कहा-“क्या आप इस रोल के लिए परफेक्ट हैं? और ये सबसे जरूरी सवाल है मुझे नहीं लगता कि मैं हर रोल के लिए फिट हूं, ये आप भी जानते हैं. मैं और भी बहुत सारी चीजों पर काम कर रही हूं और उनमें कोई एक्टिंग नहीं कर रही. असल में जब मैं किसी कैरेक्टर के लिए उससे मेल खाते हुए किसी भी एक्टर को देखती हूं तो मुझे लगता है कि ये रोल के लिए परफेक्ट हैं.