Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

मुंबई में लगातार बारिश बनी मुसीबत, माटुंगा में स्कूली बस पानी में अटकी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Maharashtra: मुंबई में भारी बारिश के बाद छह बच्चों और दो कर्मचारियों को ले जा रही एक स्कूल बस पानी में डूबी सड़क पर फंस गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और उन्हें बचाया। लगातार हो रही बारिश के कारण सुबह की पाली वाले स्कूलों ने आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी और छात्रों को जल्दी छुट्टी दे दी गई।

मध्य मुंबई के माटुंगा इलाके में छह बच्चों और दो कर्मचारियों को ले जा रही एक निजी स्कूल बस आधे घंटे से ज़्यादा समय तक पानी में डूबी सड़क पर फंसी रही। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद माटुंगा पुलिस मौके पर पहुँची और उन्हें बचाया। उन्होंने बताया कि इसके बाद बच्चों को सुरक्षा कारणों से माटुंगा पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

भारी बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव और दृश्यता में कमी को देखते हुए मुंबई पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में लोगों से गौर-जरूरी सफर से बचने, सावधानी से यात्रा की योजना बनाने और जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने की अपील की।

पुलिस ने कहा, "हमारे अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह सतर्क हैं और सहायता के लिए तैयार हैं। किसी भी आपात स्थिति में 100/112/103 डायल करें। आपकी सुरक्षा हमेशा सर्वोपरि है।" मुंबई में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी 'रेड' अलर्ट के मद्देनजर, बृहन्मुंबई नगर निगम ने शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में दूसरी पाली (दोपहर 12 बजे के बाद) में छुट्टी घोषित कर दी है।