Breaking News

ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल मामले में हुजैफा फारूक को दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र ATS ने किया गिरफ्तार     |   US के पांचवें बेडे़ के हेडक्वार्टर-मिलिट्री फैसिलिटी पर हमले की IRGC ने ली जिम्मेदारी     |   कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी के बयान से पलटे खान सर, बोले- उस वक्त समझ नहीं आया     |   अयातुल्ला अली खामेनेई को आखिरी विदाई, 3 दिन तक चलेगा राजकीय अंतिम संस्कार     |   ईरान ने कुवैत पर दागीं मिसाइलें और ड्रोन, एयर डिफेंस ने किया नाकाम     |  

सीएम नायडू ने तिरुमाला मंदिर में रसोईघर का उद्घाटन किया, बोले- टेस्ट के लिए लैब बनाई जाएगी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को तिरुमाला पहाड़ियों पर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की तरफ से बनाई गई केंद्रीकृत रसोईघर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि तिरुमला लड्डू को अपने खास स्वाद के लिए जाना जाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ये लड्डू अपनी क्वालिटी बनाए रखेगा। उन्होंने कहा कि सरकार नियमित रूप से श्रद्धालुओं से फीडबैक लेंगे। सीएम नायडू ने कहा कि सरकार हर स्टेज में टेस्ट के लिए लैब बनाएगी।

उन्होंने कहा, "मैं यहां 'वकुलमथा' रसोई का उद्घाटन कर रहा हूं। इस रसोई से 30 मिनट के भीतर अठारह हजार लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा सकता है। वेंगामम्बा और अक्षय रसोई के साथ ये तीसरी रसोई है। इन तीन रसोई से हम एक बार में तीन लाख लोगों के लिए भोजन तैयार कर सकते हैं। तिरुमाला में ये रसोई भक्तों को सबसे बेहतरीन क्वालिटी वाला खान (अन्नदानम) देने का काम करती हैं।" "इसके साथ ही, अपने अनोखे स्वाद के लिए मशहूर तिरुमाला लड्डू की क्वालिटी भी बरकरार रहेगी और हम नियमित रूप से श्रद्धालुओं से फीडबैक लेंगे। आगे बढ़ते हुए, हम हर स्तर पर टेस्ट करने के लिए लैब बनाएंगे।"