Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

अमित शाह का हरिद्वार दौरा, पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरिद्वार के दौरे पर है। अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में 250 बेड वाले अत्याधुनिक इमरजेंसी क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। यह अस्पताल आपातकालीन और गंभीर रोगियों को त्वरित व उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे इस दौरान प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट नजर आया।