Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

सरगुजा रेंज आईजी अंकित गर्ग ने कहा- सूरजपुर हत्याकांड के आरोपितों को जल्द करेंगे गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा रेंज के आईजी अंकित गर्ग ने सोमवार को लोगों को भरोसा दिया कि सूरजपुर हत्याकांड के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

आईजी गर्ग ने कहा, "ये एक घटना है, एक आरोपी द्वारा पुलिस परिवार पर हमला किया। ये बहुत नृशंस हत्याकांड था। हर हालत में आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

इस हत्याकांड के बाद सूरजपुर में लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और मामले में एक्शन की मांग की। रविवार को छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में दुर्गा पूजा जुलूस के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले अपराधी ने कथित तौर पर हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी, जिसे बदले की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।