Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

'सिटाडेल: हनी-बनी' में हर किसी ने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है: वरुण धवन

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन का कहना है कि उन्हें अपनी पहली ओटीटी सीरीज, "सिटाडेल: हनी-बनी, के बारे में कहा कि ऐसा काम करने में अच्छा लगता है और उनका मानना ​​​​है कि यह शो भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ाएगा।

फिल्म निर्माता जोड़ी राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की डायरेक्टेड ये सीरीज बड़ी ग्लोबल स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जो प्रियंका चोपड़ा जोनास और रिचर्ड मैडेन स्टारर मदरशिप शो के साथ शुरू हुई थी।

"सिटाडेल: हनी बनी" में के के मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और काशवी मजमुंदर भी हैं।