Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

एल्विश के पिता ने मेनका गांधी पर लगाया आरोप

एल्विश यादव, जो वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बावजूद 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुए, और एक सक्सेसफुल यूट्यूबर के रूप में जाने जाते है, लेकिन कामयाबी के साथ-साथ वो अनेकों विवादों के चलते भी सुर्खियों में रहते है। यूट्यूबर सोशल मीडिया पर कभी मारपीट करते हुए तो कभी एक्ट्रेस की बॉडी शेमिंग करते हुए नजर आते है, मगर इस बार वो बुरा फंसे है। सांप के जहर के मामले में फिलहाल वो जेल में हैं और उनके माता-पिता लगातार उन्हें बेकसूर साबित करने में लगे हुए है। 

एल्विश के पिता राम अवतार यादव ने मेनका गांधी पर आरोप लगाया कि वो उनके बेटे को जानबूझकर फंसा रही हैं. उनका बेटा फेमस हैं तो उन्हें टारगेट बनाया जा रहा है. साथ ही उनकी मां भी बेटे के लिए रोती बिलखती दिखीं।