बॉलीवुड अभिनेता अहान पांडे अब फैशन और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म AJIO के नए फेस बन गए हैं। AJIO ने उन्हें अपने 2026 फेस्टिव कैंपेन ‘Festival Is Festivalling’ के लिए साइन किया है। फेस्टिव शॉपिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए यह कैंपेन भारतीय त्योहारों के रंग, ऊर्जा और उत्साह को मॉडर्न फैशन के अंदाज में पेश करेगा। AJIO की All Stars Sale 7 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। इससे पहले ही प्लेटफॉर्म पर प्री-सेल कीमतें लाइव हो चुकी हैं।
फेस्टिव लुक्स में नजर आएंगे अहान पांडे
कैंपेन में अहान पांडे अलग-अलग फेस्टिव लुक्स और स्टाइल में नजर आएंगे। इसके जरिए AJIO अपने फैशन कलेक्शन और त्योहारों के दौरान बदलते फैशन ट्रेंड्स को दिखाएगा। ‘Festival Is Festivalling’ कैंपेन भारत में त्योहार मनाने के अलग-अलग अंदाज और फैशन के जरिए खुद को एक्सप्रेस करने की भावना को सेलिब्रेट करता है।
AJIO पर 9,000 से ज्यादा ब्रांड्स
अहान पांडे के साथ यह एसोसिएशन ऐसे समय में हुआ है, जब AJIO अपने ब्रांड पोर्टफोलियो और कैटेगरी का विस्तार कर रहा है। प्लेटफॉर्म पर फैशन, फुटवियर, एक्सेसरीज, ब्यूटी समेत कई कैटेगरी उपलब्ध हैं।
AJIO के प्लेटफॉर्म पर भारतीय और इंटरनेशनल ब्रांड्स को मिलाकर 9,000 से ज्यादा ब्रांड्स मौजूद हैं। इनमें वैल्यू, ब्रिज-टू-लक्जरी, प्रीमियम और लक्जरी सेगमेंट शामिल हैं।
AJIO RUSH से तेज डिलीवरी की सुविधा
कंपनी अपने ग्राहकों के शॉपिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए AJIO RUSH, ज्यादा सर्विस कवरेज और आसान रिटर्न जैसी सुविधाएं भी दे रही है।
AJIO के मुताबिक, प्लेटफॉर्म देश के सभी पिन कोड पर डिलीवरी उपलब्ध कराता है। वहीं, AJIO RUSH के जरिए 600 से ज्यादा शहरों में तेज डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है।
अहान बोले- फैशन को लेकर एक्साइटेड हूं
AJIO के प्रवक्ता ने कहा कि इस फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को ज्यादा ब्रांड्स, नए फैशन ड्रॉप्स, बेहतर सर्विस कवरेज और तेज डिलीवरी विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अहान के साथ कैंपेन के जरिए भारत के त्योहारों और फैशन को नए और समकालीन अंदाज में पेश किया जा रहा है।
वहीं, अहान पांडे ने कहा कि AJIO ने हमेशा फैशन को एक्साइटिंग, आसान और पर्सनल बनाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि उन्हें कपड़ों के जरिए खुद को एक्सप्रेस करने का विचार पसंद है और वह AJIO के साथ इस नई जर्नी को लेकर काफी उत्साहित हैं। फेस्टिव सीजन के साथ शुरू हो रहे इस कैंपेन में अहान पांडे का नया फैशन अवतार और AJIO का नया कलेक्शन देखने को मिलेगा।