Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

Dil-Luminati India Tour 2024: दिलजीत दोसांझ ने दो और शो की घोषणा की

Dil-Luminati India Tour 2024: पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने 26 अक्टूबर से राष्ट्रीय राजधानी में शुरू होने वाले अपने आगामी "दिल-ल्यूमिनाटी इंडिया टूर 2024" में नई दिल्ली और जयपुर में एक-एक पड़ाव जोड़ा है। दिलजीत इस समय दुनिया भर के अपने दौरे के तहत यूरोप में हैं। उन्होंने मंगलवार रात को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये घोषणा की।

उनकी पोस्ट के मुताबिक लोकप्रिय गायक 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में एक और शो करेंगे। ये शहर में उनका तीसरा शो होगा। दिलजीत तीन नवंबर को जयपुर में दूसरा शो करेंगे। दोनों शो के टिकटों की बिक्री बुधवार दोपहर दो बजे जोमैटो लाइव पर शुरू होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने महंगे टिकटों के लिए दिलजीत और शो आयोजकों की भी आलोचना की।