Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

Bigg Boss 18: राशन टास्क को लेकर घरवालों के बीच हंगामा, कॉफी को लेकर हुई नोकझोंक

बिग बॉस सीजन 18 में घरवालों के बीच ड्रामा बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार रात को टेलिकास्ट होने वाले एपिसोड में और भी ज्यादा हंगामा और इमोशन देखने को मिलेंगे। हाल ही में जारी शो के प्रोमो में घरवालों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला।

बिग बॉस ने घरवालों को राशन के लिए टास्क दिया है। बिग बॉस ने सभी घरवालों से कहा कि वो सभी आपसी सहमति से 50 आइटम की लिस्ट बनाए। लिस्ट तैयार होने के बाद विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा के बीच कॉफी को लेकर नोकझोंक होती है। इसी बीच बिग बॉस दोनों को टोकते हुए नजर आए। जिसके बाद घर में हंगामा मच गया।

वाइल्ड कार्ड एंट्री स्प्लिट्सविला 15 फेम कशिश ठाकुर और दिग्विजय सिंह राठी हैं। बिग बॉस के इस सीजन की थीम "पास्ट, प्रेजेंट एंड फ्यूचर" है। शो से हेमा, मुस्कान बामने और नायरा बनर्जी बेघर हो चुकीं हैं। इस हफ्ते बेघर होने वालों की लिस्ट में शहजादा धामी, अरफीन खान और गुणरत्न सदावर्ते हैं।