Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

Bigg Boss 18: घर में देखने को मिला नया ड्रामा, सारा खान का फूटा गुस्सा

बिग बॉस 18 में जबरदस्त ड्रामा और टकराव देखने को मिल रहा है। शो के नए एपिसोड में सारा खान को काफी गुस्से में देखा गया। सारा खान को अपने साथी प्रतियोगियों पर गुस्सा करते और चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। सारा खान के इस व्यवहार ने घर के सदस्यों के बीच बहस छेड़ दी है। कुछ ने सारा के गुस्से का बचाव किया जबकि बाकियों ने उनके व्यवहार की आलोचना की।

बिग बॉस 18 अपने नॉन-स्टॉप मनोरंजन के साथ दर्शकों को उनकी स्क्रीन से बांधे रखता है। वहीं, सारा की विस्फोटक प्रतिक्रिया ने आग में घी डालने का काम किया है। बिग बॉस 18 में चाहत पांडे, विवियन डीसेना, शहजादा धामी, शिल्पा शिरोडकर, ईशा सिंह, रजत दलाल, ऐलिस कौशिक, तजिंदर बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, नायरा बनर्जी, चुम दरंग, करण वीर मेहरा, मुस्कान बामने, अरफीन खान, हेमा शर्मा हैं।

सलमान खान की होस्टिंग में बिग 'बॉस 18' कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। इसके अलावा ये शो जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम किया जा रहा है।