Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

एक्टर शाहरुख खान को मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला

बॉलीवुड ऐक्टर्स को धमकी मिलने का सिलसिला जारी है. सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान  Threat  को जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई के बांद्रा थाने में धमकी को लेकर केस दर्ज किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, रायपुर के रहने वाले फैजान नाम के शख्स ने यह धमकी दी है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. यह क्या किसी की शरारत है या फिर वाकई शाहरुख की जान के लिए खतरा है, पुलिस इसकी तफ्तीश में लगी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक- मुंबई पुलिस की एक टीम रायपुर जांच के लिए पहुंची है.

मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स के फोन नंबर की डिटेल से उसकी लोकेशन का पता लगाया. इस पूरे मामले में एक्टर शाहरुख खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा. बांद्रा पुलिस स्टेशन में धारा 308(4), 351(3)(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है.