Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

जल संकटः वॉटर टैंकर के लिए वॉर रूम स्थापित करेगी दिल्ली सरकार

दिल्ली में जल संकट पर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा, “हम एक सेंट्रल वॉटर टैंकर का ‘वॉर रूम’ दिल्ली जल बोर्ड में स्थापित कर रहे हैं. इस वॉर रूम का नेतृत्व एक वरिष्ठ IAS अधिकारी द्वारा किया जाएगा. जो भी दिल्लीवासी पानी का टैंकर चाहते हैं वे 1916 पर कॉल कर सकते हैं.

5 तारीख से दिल्ली के हर वॉटर जोन में एक ADM स्तर और एक SDM स्तर के अफसर को तैनात किया जाएगा. वे त्वरित प्रतिक्रिया टीम बनाएंगे जो पानी की कमी वाले इलाकों में ग्राउंड पर उपलब्ध होगी. हम दिल्ली जल बोर्ड की 200 प्रवर्तन टीमें बना रहे हैं जो पानी की बर्बादी की जांच करेंगी.”