Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रास्तों पर डायवर्जन

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन की जानकारी देते हुए लोगों से प्रभावित रास्तों से बचने की अपील की है।

एडवाइजरी के मुताबिक, कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जीपीओ, टॉल्स्टॉय मार्ग, जंतर-मंतर रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट और आसपास की सड़कों पर यातायात को नियंत्रित या डायवर्ट किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को यात्रा से पहले वैकल्पिक रास्तों की योजना बनाने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है।

कनॉट प्लेस से पटेल चौक की ओर जाने वाले यातायात को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देश के अनुसार वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। वहीं, पटेल चौक से जीपीओ की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही को जरूरत के मुताबिक नियंत्रित या डायवर्ट किया जा सकता है। टॉल्स्टॉय मार्ग और जंतर-मंतर रोड पर भी यातायात नियंत्रित या प्रतिबंधित किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से इन रास्तों पर जाने से बचने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों को जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोका रोड और आसपास की सड़कों से जहां तक संभव हो, बचने की सलाह दी है। पुलिस के मुताबिक, इन इलाकों में बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन किया जा सकता है, जिससे आसपास की सड़कों पर यात्रा का समय बढ़ सकता है।

इस बीच, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए हैं और जंतर-मंतर रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया है। संबंधित क्षेत्र में सक्षम प्राधिकारी के आदेश के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 भी लागू की गई है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। साथ ही, नियंत्रित मार्गों पर वाहनों को रोकने या पार्क करने पर रोक रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।