Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कें पानी में डूबीं

दिल्ली में गर्मी से हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दे दी, लेकिन इसी के साथ लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। भारी बारिश की वजह से दिल्ली की सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं। जगह-जगह पानी भरने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सफदरजंग मौसम केंद्र ने 153.7 मि. मी. बारिश दर्ज की, जो सुबह करीब तीन बजे शुरू हुई, पानी भरने की वजह से आईटीओ, वीर बंदा बैरागी रास्ता, धौला कुआं पर भी ट्रैफिक  जाम हो गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग बहुत भारी बारिश को एक दिन में 124.5 और 244.4 मि. मी. के बीच होने वाली बारिश को दिखाता है।

दिल्ली फायर ब्रिगेड  (डीएफएस) के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर  छत गिरने की घटना में एक शख्स की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।