Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

दिल्ली में हुई झमाझम बारिश, उमस भरे मौसम से मिली लोगों को राहत

New Delhi: दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। इससे उमस भरे मौसम से लोगों को राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले दो घंटों में शहर में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा, "पूरी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश, हल्की आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।" दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री ज्यादा है।

सोमवार सुबह 8.30 बजे रिलेटिव ह्यूमिडिटी 84 फीसदी रही। मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।