Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई, लोगों को मिली गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह बारिश से लोगों को पिछले कुछ दिनों की गर्मी और उमस से राहत मिली। इस सितंबर में दिल्ली में असामान्य रूप से उच्च तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। एक दिन पहले, शहर में 38.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो पिछले दो सालों में सितंबर का सबसे गर्म दिन था। पांच सितंबर, 2023 को दिल्ली में 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

आईएमडी के अनुसार, शहर में दिन भर हल्की बारिश या बूंदा-बांदी के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री ज्यादा 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 74 फीसदी रही।