Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

पूर्वी दिल्ली डीएम ऑफिस में मतदान कर्मचारियों ने डाक मतपत्र के जरिए वोट डाला

दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव हैं। मतदान प्रक्रिया से जुड़े कई कर्मचारी एक दिन पहले ही वोट डाल रहे हैं। कर्मचारी शास्त्री नगर के डीएम ऑफिस में डाक मतपत्र के जरिए मंगलवार को वोट डाल रहे हैं।

चुनाव आयोग ने सुरक्षा और पुलिस कर्मियों सहित चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों के लिए डाक मतपत्र की सुविधा शुरू की है।

पटपड़गंज पोस्टल बैलेट के नोडल ऑफिसर सुरेश कुमार संतोषी ने बताया, "यहां अपना वोटर कार्ड दिखाकर दिल्ली पुलिस, होम गार्ड और पोलिंग स्टाफ की वोट कास्ट होती है और 10 से पांच का टाइम इसका है। जैसे ही पांच बजेंगे, हम बक्सों को यहां से ले जाएंगे और जो हमारा स्ट्रॉन्ग रूम है डीएम ऑफिस के पास वहां जमा करते हैं।"