Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

मोदी और नीतीश अनुभवी नेता, उपेंद्र कुशवाहा ने NDA को लेकर बोली ये बात

नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष कुशवाहा ने शनिवार को कहा कि उन्हें नीतीश कुमार के एनडीए में बने रहने को लेकर कोई मतभेद नहीं दिख रहा है। नीतीश कुमार के फिर से विपक्षी गुट इंडिया की ओर झुकाव के बारे में पूछे जाने पर, कुशवाहा ने कहा, "पीएम मोदी और नीतीश कुमार अनुभवी नेता हैं और भविष्य में उन्हें कोई समस्या नहीं होगी।"

उन्होंने ये भी कहा कि एनडीए को बिहार की काराकाट सीट पर अपनी हार का आकलन करने की जरूरत है। कुशवाहा तीसरे पोजिशन पर रहे, जबकि लेफ्ट (सीपीआई मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के उम्मीदवार राजा राम सिंह ने काराकाट सीट जीती। 

निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी गायक पवन सिंह दूसरे जगह पर रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैलियों के बावजूद कुशवाहा जीत दर्ज नहीं कर सके। हालांकि, कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि वो एनडीए के साथ बने रहेंगे।