Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज, वायु गुणवत्ता खराब

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। मंगलवार को एक्यूआई 201 दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 89 प्रतिशत दर्ज की गयी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।