Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

एटीएफ की कीमत में मामूली कमी, कमर्शियल एलपीजी के दाम प्रति सिलेंडर 30.5 रुपये घटे

New Delhi: विमान ईंधन या एटीएफ की कीमत में सोमवार को मामूली 0.5 फीसदी की कटौती की गई। साथ ही होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल एलपीजी की दरों में 31 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई। 

सार्वजनिक क्षेत्र के स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 502.91 रुपये प्रति किलोलीटर या 0.49 फीसदी घटाकर 100,893.63 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई है। 

मुंबई में दरें 94,809.22 रुपये से घटकर 94,466.41 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। स्थानीय करों के आधार पर कीमतें राज्यों में अलग अलग होती हैं। 

इसके साथ ही, तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में भी 30.5 रुपये की कटौती की। इससे 19 किलोग्राम का एक सिलेंडर अब 1,764.50 रुपये का है। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में जनवरी के बाद से ये पहली कटौती है। 

एक फरवरी को दरें 14 रुपये प्रति सिलेंडर और एक मार्च को 25.5 रुपये बढ़ाई गई थी। इसके साथ ही पांच किलोग्राम एफटीएल (फ्री ट्रेड एलपीजी या बाजार मूल्य वाली रसोई गैस) सिलेंडर की कीमत 7.50 रुपये कम की गई। 

सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) अंतरराष्ट्रीय ईंधन और विदेशी मुद्रा की औसत कीमत के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को एटीएफ और रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं।