Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

Delhi: चांदनी चौक इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 14 गाड़ियां

दिल्ली के चांदनी चौक के मारवाड़ी कटरा, नई सड़क पर गुरुवार को भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर आस-पास की कई इमारतों को खाली करा लिया गया है। 

बता दें कि यहां मार्केट होने के कारण हर वक्त काफी भीड़ रहती है। घटना के बाद से यहां अफरा-तफरी मच गई। डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि शाम पांच बजे चांदनी चौक इलाके से आग लगने से जुड़ी कॉल मिली। उन्होंने बताया कि दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।