Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

दिल्ली में बिजली की डिमांड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों की वजह से दिल्ली इन दिनों हीट वेव की मार झेल रही है. ऐसे में घरों में लगे एसी-कूलर और पंखे दिन रात चल रहे हैं. इसकी वजह से दिल्ली में पावर पीक डिमांड बढ़ गई है. दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में बिजली मंत्री आतिशी ने कहा है कि दिल्ली इस समय हीट वेव का सामने कर रही है. पिछले 4-5 दिनों से भीषण गर्मी की वजह से पिछले 15 सालों में पावर की डिमांड मई के महीने में पीक पर पहुंच गई है. इसके बावजूद भी आप सरकार बिना किसी पावर कट के सप्लाई को मैनेज कर रही है.