Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

दिल्ली कोचिंग हादसा: छात्रों के प्रदर्शन का सातवां दिन, उनकी ये मांगें

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इस हादसे को लेकर बवाल जारी है। भारी संख्या में छात्र सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

हादसे के बाद पिछले सात दिनों से छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। सिविल सेवा एस्पिरेंट्स चाहते हैं कि उनकी मांगें पूरी की जाएं।

एस्पिरेंट्स सरकार और कोचिंग संस्थान से पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा और पानी निकालने की पुख्ता व्यवस्था चाहते हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।