Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, बुधवार को हल्की बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और हवा की अनुकूल हालात के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को ‘बेहद खराब’ श्रेणी से सुधरकर ‘खराब’ श्रेणी में आ गई। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर 258 दर्ज किया गया जो मंगलवार को सुबह आठ बजे 365 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’, 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ तथा 450 से ऊपर ‘अत्यंत गंभीर’ माना जाता है।

न्यूतनम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत बारिश 7.2 मिलीमीटर दर्ज की गई जबकि दिल्ली में हवा में नमी का स्तर 96 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने दिन के दौरान बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। भारत मौसम विभाग ने अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को हवा की गति में सुधार देखा गया जिससे प्रदूषक कणों के छंटने में मदद मिली।