Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

दिल्ली: कई हिस्सों में छाया कोहरा, बारिश के आसार

दिल्ली में सर्द हवाओं से साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में गुरुवार सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा।
इससे पहले बुधवार को देश की राजधानी में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और शाम को हल्की बारिश के आसार है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे मुसाफिर ने कहा, "भले ही विजिबिलिटी बेहतर है, लेकिन कई ट्रेनें अब भी देरी से चल रही हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन "बहुत खराब" श्रेणी में रही। इससे पहले वायु गुणवत्ता "गंभीर" श्रेणी में बनी हुई थी। मौसम विभागल के मुताबिक 28 दिसंबर तक दिल्ली में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।