Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

के कविता की जमानत याचिका पर दिल्ली HC का ED को नोटिस

दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में BRS नेता के कविता की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की सिंगल बेंच में हुई।

अगली सुनवाई 24 मई को होगी। के कविता ने राउज एवन्यू कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। हाल ही में राउज एवन्यू कोर्ट ने कविता की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद बीआरएस नेता ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।