दिल्ली की सड़कों पर बार-बार बनने वाले गड्ढों को ठीक करने के लिए शनिवार को एक नया तरीका निकाला गया। दिल्ली सचिवालय के पास 'इकोफिक्स' नाम की सामग्री से गड्ढा भरने का लाइव प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सीएसआईआर यानी वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद और सीआरआरआई यानी केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थानने किया था। इसमें पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौजूद थे। इकोफिक्स तकनीक से तेजी से और टिकाऊ तरीके से गड्ढों की मरम्मत की जा सकती है। इससे उम्मीद है कि दिल्ली की सड़कों पर सफर और आरामदायक होगा।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.