Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ी

दिल्ली की एक कोर्ट ने कथित आबकारी घोटाला मामले में राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ा दी है। न्यायिक हिरासत का समय खत्म होने के बाद अरविंद केजरीवाल को वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था।

सीबीआई की तरफ से दर्ज केस पर स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने सुनवाई की। कोर्ट 27 अगस्त को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई की तरफ से दायर पूरक आरोप पत्र पर विचार कर सकती है।