केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पार्टी उम्मीदवार रेखा गुप्ता के समर्थन में दिल्ली के शालीमार बाग में रोड शो किया।इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी के झंडे और चुनाव चिह्न 'कमल' लेकर रोड शो में शामिल हुए। अमित शाह और पार्टी उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने गाड़ी के ऊपर से लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और वोट की अपील की।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.