Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस

Delhi: दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में शहर में बारिश नहीं हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 82 प्रतिशत रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह आठ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 139 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।