Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

दिल्ली में चल रही सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं से ठंड का एहसास, सैलानियों के खिले चेहरे

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रही सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बुधवार को ठंड की दस्तक का अहसास कराया। गुरुवार सुबह ज्यादा ठंडी नहीं थी, लेकिन सुबह सैर करने वालों के लिए फिर भी सुहावनी थी। दिल्ली घूमने आने वाले सैलानी भी ठंड का एहसास कर रहे हैं। पर्यटकों को सुहावने मौसम से गर्मी और उमस से राहत मिली है।

उधर, मौसम विभाग ने जल्द ही आसमान साफ होने की उम्मीद जताई है, जिससे दिन थोड़े गर्म हो जाएंगे। हालांकि, ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं और साफ आसमान की वजह से रात में ठंडक बनी रहेगी। आईएमडी ने वीकेंड पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है, जबकि रविवार तक अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है।