Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

Delhi: चार मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, आठ घायल, बचाव कार्य जारी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और एक साल के बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में अब भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। 

उन्होंने कहा कि मलबे में फंसे लोगों में इमारत में रहने वाले एक ही परिवार के 10 सदस्य और उसके पास रहने वाले कुछ अन्य लोग शामिल हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि मलबे से निकाले जाने पर एक पुरुष और एक महिला मृत मिले जिनके शव जीटीबी अस्पताल भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आठ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि मलबे में फंसे अन्य लोगों को बचाने के प्रयास अब भी जारी हैं। 

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा ‘‘हमें वेलकम थाने में शनिवार सुबह करीब सात बजकर चार मिनट पर ईदगाह, वेलकम के पास चार मंजिला इमारत के ढहने की सूचना मिली।जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि इमारत की तीन मंजिलें ढह चुकी थीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब तक आठ घायलों को बचाया गया है। सात को जेपीसी अस्पताल और एक को जीटीबी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।’’