Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

पुलिस ने गस्त के दौरान 270 टीन अवैध लीसा पकड़ा, 2 आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड: खबर जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र से है जंहा पुलिस ने देर रात्रि गस्त के दौरान एक डीसीएम गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध लिसा बरामद किया है। साथ ही लीसा की तस्करी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पूरा मामला जसपुर कोतवाली क्षेत्र से है जंहा देर रात्रि पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक डीसीएम गाड़ी को रोका जिसमे ड्राइवर से पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी में लिसा है जिसमे मौके पर वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया ओर गाड़ी को सीज किया गया व दो लोगो को गिरफ्तार किया गया। 

वहीं कोतवाल जसपुर जगदीश ढकड़ियाल ने बताया कि रोज की तरह रात्रि को गस्त चल रही थी तभी एक संदिग्ध गाड़ी दिखाई दी जिसको रोका गया और ड्राइवर कुछ बता नही पा रहा था गाड़ी का डाला खोलकर पूछताछ कीं गई तो बताया कि की गाड़ी में लीसा है जिसमे गाड़ी को पकड़ा गया और मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाया गया और 270 टीन अवैध लीसा के सील किया गया गाड़ी को भी सीज किया गया व दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है वहीं इस घटना में जो भी लोग शामिल होंगे चाहे लीसा व्यापारी हो या लीसा लाने वाले हो या जंहा से लीसा चोरी हुआ हो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।