Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

UP: IIT कानपुर में पीएचडी की छात्रा ने की आत्महत्या, पिछले 1 साल में यह चौथा मामला

आईआईटी कानपुर की 28 साल की पीएचडी छात्रा ने गुरुवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। ये पिछले एक साल में ऐसा चौथा मामला है। कानपुर के साणीगावां निवासी प्रगति खारया अर्थ साइंसेज में पीएचडी कर रही थीं। उन्होंने रात के समय हॉल नंबर-चार में हॉस्टल के कमरे डी-116 के अंदर आत्महत्या कर ली।

हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने इसके बारे में कॉलेज को बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इसमें उसने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। परिवार का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।