Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

दिल्ली ब्लास्ट मामले में पीएम मोदी ने अमित शाह से की बात, स्थिति का लिया जायजा

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम लाल किले के पास हुए धमाके के बाद स्थिति का जायजा लिया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस धमाके में कम से कम आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के निकट एक कार में उच्च तीव्रता वाला धमाका हुआ, जिससे कई वाहन जलकर खाक हो गए।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की और स्थिति की जानकारी ली। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट के नजदीक शाम को हुए धमाके में 24 लोग घायल हो गए। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया।

चांदनी चौक व्यापार संघ द्वारा साझा किए गए वीडियो में विस्फोट की भयावहता दिखाई दे रही थी। एक शव एक वाहन पर पड़ा दिखाई दे रहा था। एक अन्य वीडियो में सड़क पर एक क्षत-विक्षत शव दिखाई दे रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट स्थल के पास मानव अंग बिखरे पड़े थे।